सदर अस्पताल में मिशन परिवार विकास पखवाड़े का आगाज, लगाए गए तीन जागरूकता स्टॉल
-छोटा परिवार ही खुशहाल जीवन और स्वस्थ समाज का वास्तविक आधार है वैशाली। सदर अस्पताल हाजीपुर परिसर में बुधवार को मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन सेवा पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक आगाज प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. गुड़िया कुमारी एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विशाल प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रांगण में परिवार नियोजन के आधुनिक एवं पारंपरिक साधनों पर आधारित तीन विशेष प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को जागरूक करने के साथ आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। योग्य दंपतियों को सही समय पर सही परामर्श और सेवा दिलाना विभाग की प्राथमिकता: उद्घाटन करते हुए प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. गुड़िया कुमारी ने कहा कि खुशहाल दांपत्य और स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब परिवार सीमित और योजनाबद्ध हो। उन्होंने कहा कि 14 से 26 सितंबर तक चलने वाले इस सेवा पखवाड़े के दौरान जिले के सभी प्राथमिक, सामुदायिक और अनुमंडलीय अस्पतालों में बंध्याकरण एवं नसबंदी की गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही पहले बच्चे के जन्म मे...