कोरोना से से बचने के लिए युवाओं को जागरूक कर रहे हैं देवाशीष अग्रहरि - कोरोना से बचना है तो मास्क पहनना है

कोरोना से से बचने के


लिए युवाओं को जागरूक कर रहे हैं देवाशीष अग्रहरि


- कोरोना से बचना है तो मास्क पहनना है


मोतिहारी, 24  फरवरी | कोविड-19 के संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए पूरे भारत में जोर-शोर के साथ टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के बाद अब जिले के  पुलिसकर्मियों ने भी पूरी ताकत लगा दी है। दूसरे चरण के टीकाकरण का लक्ष्य जल्द ही पूरा होगा। यह हम सभी के लिये गर्व का विषय है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारा देश, राज्य और जिला कोरोना मुक्त हो जायेगा। लेकिन उसके लिए सावधानियाँ बरतनी बेहद जरूरी है। यह बातें युवाओं को कोरोना को लेकर जागरूक कर रहे  देवाशीष अग्रहरि ने कही। देवाशीष ने बताया कि पिछले कई दिनों से मोतिहारी में कोरोना का मामला घट रहा है। इससे प्रतीत होता है कि हम लोगों की सावधानी और जागरूकता बहुत काम आई है। परन्तु यह भी देखने में आता है कि लोग कोविड-19 से डरना छोड़ मास्क लगाना भूल रहे हैं। मैं वैसे सभी को सचेत करते हुए कहना चाहता हूं कि मास्क लगायें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। 


समाजिक कार्यों में भी कोरोना की शिक्षा 

देवाशीष ने बताया कि वह समय-समय पर खेलकूद के साथ समाजिक कार्यों के माध्यम से कोरोना से लड़ने की प्रेरणा देते रहते हैं। जिससे युवाओं में कोरोना के प्रति जागरूकता बढ़े। लोग मास्क लगाएं, हाथों को साबुन से धोयें और दो गज की दूरी के निर्देश का पालन करें।


वर्तमान स्थिति देख सावधानी जरूरी 

मोतिहारी के वार्ड 11 के पार्षद पति सुरेश  कुमार  ने बताया कि कोविड के मामलों में काफी कमी आने के कारण शहरवासियों में अब डर नहीं है, परन्तु वर्तमान स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। मैं सभी लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन  करने की सलाह देता हूं। जल्द ही सभी लोगों का टीकाकरण हो इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। कोविड-19 को जड़ से मिटाने के लिए जब नंबर आये तो निर्भीक होकर वैक्सीनेशन कराएं और कोविड-19 को जड़ से समाप्त करें। कोविड-19 से स्थाई निजात के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है। जो हर किसी को लेने की जरूरत है। 


वैक्सीनेशन की सफलता के लिए कर रहे जागरूक

देवाशीष अग्रहरि ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान की सफलता के लिए सामाजिक सहयोग भी बेहद जरूरी है। इसके लिए लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जितना संभव हो पा रहा है जागरूक कर रहा हूं। ताकि शत-प्रतिशत लोग निर्भीक होकर वैक्सीनेशन के लिए आगे आयें  और कोविड-19 वायरस को जड़ से मिटाया जा सके । 


- वैक्सीनेशन के बाद भी जारी रखें एहतियात 

देवाशीष ने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों को कोविड- 19 से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का पालन जारी रखना जरूरी है। क्योंकि, वैक्सीन लेने के तुरंत बाद ही कोविड- 19 का दौर खत्म नहीं हो जाएगा। इसलिए, एहतियात जारी रखना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न नहीं हो और खुद के साथ पूरा समाज भी सुरक्षित रहे। 


- इन मानकों का रखें ख्याल, कोविड- 19 संक्रमण से रहें दूर :- 

- दो गज की शारीरिक दूरी का हमेशा ख्याल रखें।

- मास्क का नियमित रूप से उपयोग करें।

- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।

- बाहरी खाना खाने से परहेज करें।

- घर से बाहर निकलने पर निश्चित रूप से सैनिटाइजर साथ रखें।

- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।

Comments