अनमोल एप्प से रखी जायेगी अब जानकारी - प्रसव, प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण परिवार कल्याण कार्यक्रम की सभी जानकारियां और अनमोल एप्प के माध्यम से दी जाएगी ।

 अनमोल एप्प से रखी जायेगी अब जानकारी 

- प्रसव, प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण परिवार कल्याण कार्यक्रम की सभी जानकारियां और अनमोल एप्प के माध्यम से दी जाएगी ।



मोतिहारी। 24 मार्च 


जिला स्वास्थ्य समिति में जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रखण्ड अनुश्रवण पदाधिकारियों, केअर बीएम समेत स्वास्थ्य कर्मियों को अनमोल एप्प से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एएनएम के द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों पर विभिन्न प्रकार के कार्यों का संपादन पूर्व से ही किया जाता रहा है। जिसमें प्रसव पूर्व जांच, परिवार कल्याण, प्रसव, टीकाकरण इत्यादि। उक्त सभी कार्यों के संपादन उपरांत संबंधित आंकड़े आरसीएच रजिस्टर में भरे जाते हैं। जिसे संधारित करना एवं आरसीएच पोर्टल पर अपलोड करना काफी कठिन होता है। इस कार्य को सुगम बनाने हेतु भारत सरकार द्वारा आरसीएच रजिस्टर से संबंधित सभी आंकड़े अनमोल ऐप के माध्यम से संधारित किए जाएंगे। ताकि समय पर सभी प्रकार के प्रतिवेदन ऑनलाइन प्रेषित की जा सकें।


अनुमंडल वार अनमोल एप का प्रशिक्षण 

अनमोल एप से संबंधित प्रशिक्षण अनुमंडल वार निर्धारित की गई है। जिसमें प्रथम फेज में बुधवार को सदर अनुमंडल पकड़ीदयाल एवं सिकरहना अनुमंडल में प्रशिक्षण दी गई। गुरुवार को रक्सौल,  अरेराज, चकिया अनुमंडल में प्रशिक्षण निर्धारित है। उक्त प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चिकित्सा पदाधिकारी नोडल सीडीपीओ प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी शामिल रहेंगे। उक्त ऐप के लागू होने के उपरांत एएनएम द्वारा संपादित किए जा रहे सारे कार्य डिजिटल रूप पर उपलब्ध किए जा रहे हैं।


एएनएम को टैब उपलब्ध कराया गया


जिला अनुश्रवण पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थी अपने अपने संस्थानों में प्रशिक्षक के रूप में एएनएम को प्रशिक्षित करने का काम करेंगे। सभी एएनएम को टैब उपलब्ध करा दिया गया है। ज्ञात हो कि अनमोल एप्प को लागू कराने के लिए विनय कुमार सिंह को अधिकृत किया गया है। कार्यक्रम में सीएस डॉ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, आरसीएच नोडल पदाधिकारी डॉ पीकेपी सिंह,  डीसीएम नन्दन झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित अचल, केअर डिटीएल अभय कुमार डॉ ईश्वर चन्द्र बंजरिया, संध्या कुमारी सदर प्रखंड, प्रशिक्षक विपुल कुमार मौजूद रहे।

Comments