टीकाकरण के बाद भी मास्क , सेनेटाइजर, व शोशल डिस्टनसिंग का पालन है बेहद जरूरी - डॉ सोनाली गुप्ता ।

 टीकाकरण के बाद भी मास्क , सेनेटाइजर, व शोशल डिस्टनसिंग का पालन है बेहद जरूरी - डॉ सोनाली गुप्ता  ।


25 अप्रैल 21 

सिद्धान्त कुमार / मोतिहारी /पुर्वी चम्पारण ।



 कोरोना वायरस संपूर्ण विश्व में एक चुनौती के रूप में उभरी है । इसने बुजुर्गों, महिलाओं , बच्चों को भी प्रभावित किया है।

एक ग्लोबल सर्वे के अनुसार 70% महिलाओं के जीवन में नकारात्मक प्रभाव देखा गया है ।

                 डॉ सोनाली गुप्ता, Mbbs, Ms,

 1*  पटना की मशहूर स्त्री एवम प्रसूति रोग विशेषज्ञ  "डॉ सोनाली गुप्ता"  ने बताया कि गर्भवती स्त्रियों को कोरोना काल मे विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है । बेवज़ह लोग घरों से न निकले , मास्क लगाये, शोशल डिस्टनसिंग का पालन करें , अपने हाथों को साबुन या सेनेटाइजर से साफ करें । कोविड वैक्सीनेसन जरूर कराये। डॉ से फोन पर ही सलाह लें । घर पर टहले , संतुलित ,पौष्टिक आहार लें , व्यर्थ की चिंता ना करें । हेमोग्लोबिन व ब्लड शुगर की नियमित जाँच करें ।

प्राचार्या- शोभा सिन्हा


2*
शांतिनिकेतन  स्कूल की प्रधानाध्यापिका शोभा सिन्हा ने बताया कि शादी समारोह एवं भीड़ भाड़ में जाने से बचना चाहिए उन्होंने प्रशासन से अपील किया है पुलिस प्रशासन  डंडा के जगह  मास्क बांटे चौक चौराहे पर सैनिटाइजेशन मशीन लगाए ताकि रिक्शा टेंपो चालक को भी सेनेटाइज किया जा सके ।

डीलर- राजेश कुमार

3* राजेश कुमार राशन डीलर ने कहा कि कोरोना- काल में डीलरों के अंगूठे द्वारा ही राशन वितरण हो ताकि पॉश मशीन छूकर ग्राहक या दुकानदार संक्रमित ना हो ।

मोनिका गुप्ता


4* शहर के मोनिका होटल की संचालिका मोनिका गुप्ता ने कहा कि सिर्फ सरकारी बिल्डिंग ही नहीं बल्कि पूरे शहर के हर एक गली- मोहल्ले को भी सेनेटाइजेशन करना चाहिए । ताकि लोग पूर्ण रूप से कोरोना महामारी से बच सकें। वहीं उन्होंने कहा कि नगर निगम व जिला प्रशासन जल्द से जल्द सेनेटाइजेशन का कार्य पूरा करें । तभी शहर सुरक्षित रह सकेगा ।

गृहणी-  संध्या वर्मा 

5* गृहणी संध्या वर्मा  ने बताया कि  गली मोहल्ले की बरसात के पहले ही पूरी साफ सफाई होनी चाहिए सैनिटाइजेशन किया जाना चाहिए । लोग भीड़ भाड़ न करें इसके लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए । उन्होंने बताया कि कोरोना से बचने के लिए लोग घरों पर ही हल्दी दूध , गिलोय के काढ़े का सेवन कर सकते हैं ।गरम पानी पी सकते हैं यह काफी असरदार है ।


दंत चिकित्सक- डॉ आर बी सोनी

6* कल्याणपुर के डॉक्टर आर बी सोनी ने बताया कि कोरोना  के इलाज में डॉक्टरों की कमी हो तो दंत चिकित्सकों की भी सेवा ली जाए । हम लोग सेवा  के लिए तत्पर हैं ।

युवा समाजसेवी- देवशीष अग्रहरि


7* युवा समाजसेवी देवशीष अग्रहरि ने माँग किया कि कोरोना मरीजों का जिले में अच्छे ढंग से चिकित्सा होनी चाहिए। दवाओं के साथ ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था  एवं आइसोलेशन में रखने के लिए सरकारी स्कूलों का भी प्रयोग होना चाहिए ।

राजन कुमार 


8* मुंशी सिंह कॉलेज के छात्र राजन कुमार ने माँग किया कि सदर अस्पताल टीका केंद्र से कोरोना मरीजों को इलाज का स्थल दूर हो 

ताकि लोग संक्रमण से बच सकें ।

किशन कुमार 


  9* लोकनायक जयप्रकाश इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी छपरा के छात्र किशन कुमार ने बताया कि सभी लोगों को मिल- जुलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए । सदैव मास्क, सेनीटाइजर ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। अफवाहों से बचना चाहिए एवं टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए ।


Comments

  1. खबर पसंद होने पर कॉमेंट्स जरूर करें ।

    ReplyDelete
  2. किसी भी प्रकार के news, advertisement के लिए संपर्क करें ।
    इंटरनेशनल news,,,, पर

    ReplyDelete

Post a Comment