मोतिहारी ऑटो रिक्शा चालक संघ ने की लोगों से कोविड टीकाकरण कराने की अपील

मोतिहारी ऑटो रिक्शा चालक संघ ने की लोगों से  कोविड टीकाकरण कराने की अपील


- कोविड जाँच एवं  टीकाकरण के बढ़ावे के लिए लोगों को किया जा रहा है जागरूक

- बैनर, पोस्टर, लीफलेट के साथ निकला जागरूकता रथ 


मोतिहारी, 28 जून।  कोविड 19 महामारी से बचाव के लिए जोर- शोर से टीकाकरण व कोविड 19 जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इस व्यापक अभियान में सोमवार को मोतिहारी शहर में भारतीय मजदूर संघ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार के आह्वान पर   गाँधी चौक,बलुआ चौक,कचहरी चौक पर भारतीय मजदूर संघ पूर्वी चम्पारण के द्वारा मोतिहारी ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ पूर्वी चम्पारण के जिला अध्यक्ष शकील राजा के नेतृत्व में कोविड 19 वैक्सीन लेने के लिए टीकाकरण व जागरूकता अभियान चलाया गया । मौके पर लोगों को बताया गया कि आप स्वयं टीका लगवाएं तथा अपने परिवार व आसपास पड़ोस के लोगों को भी प्रोत्साहित करें  ,क्योंकि  यह टीका सुरक्षित भी है तथा कोरोना से बचाव के लिए  कारगर भी है। जागरूक करने के लिए सभी ऑटो चालक, ई-रिक्शा  चालक एवं मजदूर आम जनता के बीच लीफलेट का वितरण किया गया । 


- निर्भीकता से कराएं  टीकाकरण:

मौके पर शकील राजा ने बताया कि कोविड19 टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है । लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जगह जगह चौपाल लगाया जा रहा है ताकि लोग निर्भीकता से टीकाकरण कराएं । 

आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी स्कूलों, व स्वास्थ्य केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण किया जा रहा है| अब मुहल्ले के लोग भी खुश हैं कि उन्हें इस महामारी के दौर  में घर से बाहर,अस्पताल भी जाना नहीं  पड़ रहा है । आसानी से घर के बगल में ही टीका मिल जा रहा है ।


- अफवाहों पर न दें ध्यान:

लोगों द्वारा टीकाकरण के बारे में पूछे जाने पर टेम्पो संघ अध्यक्ष ने बताया की अफवाहों पर ध्यान न दें।  टीकाकरण के बाद थोडी दिक्कतें हो सकती हैं जैसे किसी को हल्का बुखार, बदन दर्द, हल्का चक्कर, लेकिन  इनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है । साथ ही किसी तरह की परेशानी होने पर उन्हें उचित सलाह भी दी जा रही है ।  कोविड से  ठीक हुए वैसे  लोगों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए । 


- स्वच्छ मास्क लगाएं  :

शकील राजा ने कहा - साफ स्वच्छ मास्क लगाना चाहिए । टीका लगवाने के बाद भी कोरोना से बचने के लिए साफ सफाई, सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करना चाहिए । 

इस अभियान में भारतीय मजदूर संघ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष  विनय कुमार, कुन्दन शुक्ला, जिला अध्यक्ष नथुनी पाण्डेय, जिला मंत्री अनीश कुमार एवं मोतिहारी ऑटो एवं ई चालक संघ के जिला अध्यक्ष शकील राजा, जिला प्रवक्ता पप्पू आलम, उपाध्यक्ष जागरूकता अभियान में मौजूद थे|

इन बातों का पालन करना आवश्यक है ।

- एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

- सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।

- अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।

- आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।

- छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।

Comments