वार्ड पार्षद ने लगाया अवैध रूप से निजी मकान में कोविड टीकाकरण कराने का आरोप ।
पार्षद ने लगाया अवैध रूप से निजी मकान में कोविड टीकाकरण कराने का आरोप ।
- डीएम ,एसडीओ व सिविल सर्जन को जाँच व करवाई हेतु दिया आवेदन
मोतिहारी 27 जून 21
नगर निगम मोतिहारी के वार्ड नंबर 11 के वार्ड पार्षद अनीता देवी ने वार्ड में स्थित एक निजी मकान में कोरोना वैक्सीनेशन चलाने का आरोप लगाते हुए वार्ड पार्षद ने जिलाधिकारी,सिविल सर्जन , एसडीएम व अन्य अधिकारियों को जांच व करवाई करने हेतु आवेदन दिया है । इस बारे में उन्होंने कहा कि कोरोना कि इस वैक्सीनेशन के बारे में उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई, जबकि नियमानुसार वार्ड में होने वाले किसी भी प्रकार के वैक्सीनेशन या स्वास्थ्य कार्यक्रम को करने से पहले वार्ड पार्षद को जानकारी दी जानी चाहिए । ऐसे में वार्ड स्तर पर होने वाले किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यों में वार्ड पार्षद की सहभागिता जरूरी है । लेकिन वार्ड पार्षद की छवि खराब करने के उद्देश्य से व निजी स्वार्थ की पूर्ती करने के लिए 22 एवं 24 जून को सामाजिक कार्यकर्ता बनकर जानबूझ कर वार्ड में एक व्यक्ति के निजी मकान पर अवैध ढंग से अपना खुद का बैनर, पोस्टर लगाकर कोविड 19 का टीकाकरण किया गया। जबकि इसकी जानकारी न आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , सेविका, सहायिका, व मुझे भी नहीं दी गई । वार्ड पार्षद ने कहा कि इस घटनाक्रम पर जिलाधिकारी व सिविल सर्जन जल्द से जल्द करवाई करें ।

Comments
Post a Comment