सितारा जीविका महिला ग्राम संगठन के दीदी की रसोई घर का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

सितारा जीविका महिला ग्राम संगठन के दीदी की रसोई घर का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन  


- किचन, स्टोर रूम, टॉयलेट, पीने का शुद्ध पानी, बैठने की सुविधा का किया मुआयना

- सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे रात्रि तक दो शिफ्ट में होगा संचालित

मोतिहारी  30 जुलाई।

आज सदर अस्पताल मोतिहारी के प्रांगण में सितारा जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा संचालित दीदी की रसोई का उद्घाटन जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा  किया गया। दीदी की  रसोई का मुआयना करते हुए उन्होंने किचन ,स्टोर रूम ,टॉयलेट ,पीने का शुद्ध पानी , बैठने की सुविधा आदि का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

मरीजों एवं अभिभावकों के लिए न्यूनतम निर्धारित दर पर शुद्ध एवं स्वादिष्ट गुणवत्तापूर्ण भोजन का उत्तम प्रबंध सदर अस्पताल मोतिहारी में किया गया है । जिलाधिकारी ने दीदी की रसोई में भोजन की गुणवत्ता जांच के लिए  स्वयं भोजन ग्रहण किये। रसोई में काम करने वाली सभी दीदियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि दीदी की रसोई में आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए क्विक सर्विस के साथ स्वादिष्ट भोजन , गुणवत्तापूर्ण पकवान परोसा जाए। साथ ही साफ-सफाई का भी मुकम्मल इंतजाम किया जाए ।

सितारा दीदी की रसोई रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन खुलने का समय एवं कार्यरत कर्मीगण -

 सुबह 7:00 बजे से 2:00 बजे दिन तक ।

 -रीना दास , रिंकू देवी ,श्रीकांति देवी ।

दोपहर 2:00 से 8:00 रात्रि तक । 

-सुमन देवी, शोभा देवी, अनीता देवी  दीदी की रसोई का पूरा देखभाल करेंगी।

लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता आ रही है-

जिलाधिकारी ने कोरोना से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि  लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता आ रही है| उन्होंने कहा कि सेकंड डोज लेने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण होगा।जिला पदाधिकारी ने लोगों से कहा कि अभी भी आप लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य है। इस अवसर पर  उप विकास आयुक्त ,सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर , सदर अस्पताल प्रबंधक विजय कुमार झा जीविका प्रबंधक आदि उपस्थित थे ।

टीकाकरण के बाद भी निम्न कोविड प्रोटोकॉल का करते रहें पालन:-

- अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं  ।

- मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

- हाथों को बार-बार पानी और साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें ।

- परस्पर सामाजिक दूरी बनाकर रखें।

- कार्य के दौरान अति आवश्यक वस्तु  को ही छूएँ ।

- अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। घरों में सुरक्षित रहें।

Comments