कोविड 19 के फर्स्ट एवं सेकंड डोज का व्यापक रूप से वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने हेतु डीएम ने वीसी के माध्यम से की बैठक

कोविड 19 के फर्स्ट एवं सेकंड डोज का व्यापक रूप से वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने हेतु डीएम ने वीसी के माध्यम से की बैठक


- गांधी जयंती पर जिले में टीकाकरण महाअभियान सर्वे 

- पल्स पोलियो के तर्ज पर टीका से वंचित लोगों का घर-घर सर्वे जरूरी

मोतिहारी।

आज बुधवार को जिलाधिकारी पुर्वी चम्पारण, शीर्षत कपिल अशोक द्वारा जिले भर में फर्स्ट डोज एवं सेकंड डोज का व्यापक रूप से वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पीएचसी स्तर के एमओआईसी एवं बीएचएम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में सर्वप्रथम जिले भर में टीकाकरण के बेहतर प्रदर्शन हेतु टीकाकरण अभियान में शामिल टीम के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अगले 10 दिनों में 10 प्रखंडों में रक्सौल, मेंहसी ,अरेराज, छौड़ादानों ,चकिया,पकड़ीदयाल, तुरकौलिया, केसरिया, बंजरिया, मोतिहारी प्रखंडो में शत-प्रतिशत प्रथम डोज का वैक्सीनेशन पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो के तर्ज पर जिले भर में टीकाकरण से वंचित लोगों का घर-घर सर्वे आशा, एएनएम ,आईसीडीएस सेविका सहायिका, घर घर जाकर चिन्हित करना सुनिश्चित करेंगे । डीएम अशोक ने कहा कि जिले भर में टीकाकरण से वंचित लोगों का घर-घर सर्वे जीविका दीदियों के द्वारा भी किया जा रहा है। 

2 अक्टूबर 2021 गांधी जयंती के शुभ अवसर पर जिले भर में टीकाकरण का महाअभियान सर्वे योजना के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला वासियों को सुरक्षित रखने के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण अति आवश्यक है ।जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के तीसरे लहर से लड़ने का सबसे महत्वपूर्ण हथियार है कोविड19 टीकाकरण। अब मुझे लगता है टीकाकरण के कारण लोग अब सुरक्षित हो रहे हैं।

इस अवसर पर डीपीएम, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, केयर, सभी एम ओआईसी, बीएचएम आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे ।

जिला प्रशासन आप जिलावासियों से अपील किया है कि मास्क का उपयोग करें, यथा संभव घर में रहें, भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं, दो व्यक्तियों को बीच दो गज की दूरी बना कर रखें, नियमित अंतराल पर अपने हाथ साबुन से धोएं तथा कोरोना के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1800-3456-624 या  06252-242418 पर संपर्क करें।

Comments