स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक दवाओँ का किया गया वितरण
- चिरैया, हरसिद्धि, चकिया, आदापुर समेत जिले के कई प्रखंडों में परिवार नियोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मोतिहारी।
जिले के चिरैया, हरसिद्धि, चकिया, आदापुर समेत कई प्रखंडों में परिवार नियोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैया के प्रांगण में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीत कुमार डॉक्टर जितेंद्र कुमार, द्वारा संयुक्त रूप से परिवार नियोजन मेला का उद्घाटन किया गया l मेले में गर्भवती महिलाओं के साथ अन्य महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक दवाओँ का वितरण किया गया। परिवार नियोजन मेले में योग्य दंम्पत्तियों एवं उनके परिवार वालों को जागरूक किया गया और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई तमाम सुविधाओं का भी विस्तृत जानकारी दी गई।
- खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन जरूरी :
केयर इंडिया के डीटीएल अभय कुमार ने बताया, योग्य दंम्पत्तियों एवं उनके परिवार वालों को परिवार नियोजन की सुविधा अपनाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही इस साधन को अपनाने से होने वाले फायदे, सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई तमाम सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। ताकि योग्य महिलाएं इस साधन को अपनाने के लिए बेहिचक आगे आ सके। वहीं, उन्होंने कहा, छोटा और खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन को अपनाने की बेहद जरूरत है। क्योंकि, जब आपका परिवार छोटा होगा तभी आपके पूरे परिवार को उचित परवरिश मिलेगी और आप अपने बच्चे को उचित शिक्षा देने में सक्षम रहेंगे। इसलिए, शादी के साथ ही परिवार की संख्या की योजना तैयार करें।
– स्थाई व अस्थाई साधनों का करे उपयोग:
केयर इंडिया के चिरैया के ब्लॉक मैनेजर अरुण कुमार ने बताया महिलाओं को स्थाई और अस्थाई संसाधनों की जानकारी दी गई। जिसमें अगर कोई महिला परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए इच्छुक हैं किन्तु, वह शारीरिक रूप से ऑपरेशन के लिए सक्षम नहीं हैं तो ऐसे महिलाओं को कंडोम, कॉपर-टी, छाया, अंतरा समेत अन्य अस्थाई संसाधनों की जानकारी देकर उसे अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा । जिससे अस्थाई संसाधनों को भी गति मिले और लोगों को आसानी के साथ सुविधा का लाभ मिल सके । वहीं, उन्होंने बताया, वैकल्पिक व्यवस्था भी पूरी तरह सुरक्षित है।हरसिद्धि के केयर प्रखंड प्रबंधक विक्रांत कुमार ने बताया कि इसका किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं है। वैकल्पिक व्यवस्था को अपनाने के पूर्व चिकित्सकों से सलाह लें ।
मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीत कुमार डॉक्टर जितेंद्र कुमार,केयर प्रखंड प्रबंधक अरुण कुमार, विक्रान्त कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रखंड कार्यालय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर, आशा एवं लाभार्थी उपस्थित थे l
Comments
Post a Comment