कोरोना महामारी में अनाथ बच्चों को बांटी गयी राहत सामग्री किट
कोरोना महामारी में अनाथ बच्चों को बांटी गयी राहत सामग्री किट
- समाज कल्याण एवं केयर इंडिया ने किया साझा प्रयास
- कुल 22 किट का किया गया वितरण
सीतामढ़ी, 22 नवंबर ।
समाज कल्याण एवं केयर इंडिया के साझा प्रयास से कोविड 19 में अनाथ हुए बच्चों को राशन सामाग्री उपलब्ध कराने के लिए समाहारणालय परिसर से दो वाहनों को जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव तथा सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र लाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौके पर जिलाधिकारी ने इस कार्य की खूब प्रशंसा ही और अनाथ हुए बच्चों के लिए समाज को भी आगे आने को कहा। वहीं इस मौके पर सीएस ने कहा कि जिन बच्चों के मां और बाप की मृत्यु कोविड के कारण हुई है वैसे परिवार के बच्चों को यह किट दी जा रही है। अगर उसके परिवार में पांच से लोग हैं वहां दो -दो किट का वितरण किया जा रहा है। यह प्रयास समाज कल्याण विभाग और केयर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है।
गौरतलब हो कि केयर इंडिया द्वारा सर्वे कर ऐसे अनाथ बच्चों की सूची तैयार की गयी है जिन्हें केयर इंडिया द्वारा राहत सामग्री किट दिया जाना है।
एक किट एक महीने का राशन:
केयर इंडिया के डीटीएल मानस कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी जिले में कुल 22 किट का वितरण किया गया है। जिसमें एक बच्च के लिए एक महीने के किराने के सामान व आवश्यकता की चीजें मौजूद हैं। वहीं पैकेट में टॉफी और बिस्किट को भी शामिल किया गया है।
दूसरा डोज लेने की अपील:
सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र लाल ने कहा कि कोविड टीकाकरण के दूसरे डोज को लेने पर ही किसी में कोविड के खिलाफ इम्युनिटी बनती है। इस लिहाज से भी दूसरा डोज काफी महत्वपूर्ण है। जिन लोगों ने कोविशील्ड की प्रथम डोज ली है वह तीन से चार महीने के भीतर दूसरी डोज तथा जिन्होंने कोवैक्सीन ली है वह एक महीने के भीतर अपनी दूसरी डोज ले लें। कोविड टीकाकरण का एक डोज हमेशा अधूरा है वहीं दोनों डोज मिलाकर ही पूरा है। मौके पर जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव, सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र लाल, आइसीडीएस डीपीएम, केयर डीटीएल मानस कुमार, डीपीओ ब्रजेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment