‌‌‌घर घर दस्तक से बढ़ रही कोविड टीकाकरण की धमक, भ्रम हो रहे दूर

‌‌‌घर घर दस्तक से बढ़ रही कोविड टीकाकरण की धमक, भ्रम हो रहे दूर 

- 20,55,512 को लग चुका पहला और दूसरा टीका

- भ्रांतियों को दूर करने भी घर पहुंच  रही मोबिलाइजेशन टीम 

सीतामढ़ी, 19 नवंबर ।

दिन के ग्यारह बजे हैं। गैस एजेंसी कर्मी कामता प्रसाद रोज की तरह अपना ठेला लिए जा रहा था। तभी उसे कुछ स्वास्थ्यकर्मी रोकते हैं और टीकाकरण के बारे में पूछते हैं और बीच सड़क पर ही टीका लगा देते हैं।  कुछ यही दृश्य आजकल जिले के अनेक जगहों पर देखने को मिल जाता है। 16 नवंबर से घर घर दस्तक कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बचे हुए लाभार्थी के घर तक जाकर टीकाकरण का काम पूरा किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि इस कार्य के लिए जिले में कुल 440 टीम तैनात किए गए हैं जो अपने साथ टीका रखते हैं। 

घर घर दस्तक की अच्छी रही शुरुआत:

डीआइओ डॉ एके झा कहते हैं कि हमें पूरे जिले को कोविड टीकाकरण से प्रतिरक्षित करना है। इस अभियान की शुरुआत से इसे सफलता मिल रही है। लोग बढ़ चढ़ कर इस कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं। 16 नवंबर को इस अभियान के तहत कुल 13925 टीके पड़े। जिसमें सेकेंड डोज के सबसे ज्यादा 9937 टीके लोगों को लगे। वहीं प्रथम डोज वालों की संख्या 3988 है। वहीं 17 नवंबर को 10355 तथा 18 तारीख को 15164 टीकाकरण हुआ।

टीका नहीं लेने वालों का हो रहा मोबलाइजेशन: 

डीआइओ डॉ एके झा ने कहा कि कुछ प्रखंडों में गर्भवती महिलाओं में टीका नहीं लेने की बात सामने आ रही थी। जिसे मोबिलाइज किया जा रहा है। वहीं आईएमए के द्वारा भी सभी डॉक्टरों को गर्भवतियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया था। 

वहीं यूनिसेफ के एसएमसी नवीन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूनिसेफ की तरफ से भी लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को मिटाया गया। अगर किसी भी जगह कोई टीकाकरण से मना करता है तो वहां मोबिलाइजेशन टीम पहुंचती है और लोगों के बीच भ्रम को मिटाया जा रहा है। 

डीआइओ और एमओआइसी कर रहे फील्ड भ्रमण: 

घर घर दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए डीआईओ और एमओआईसी अपने क्षेत्रों में फील्ड विजिट कर कार्यक्रम का मुआयना कर रहे हैं। 

कुल 2055512 को पड़ा टीका:

डीआईओ डॉ एके झा ने बताया कि 16 जनवरी से 17 नवंबर तक कुल 20,55,515 लोगों को कोविड का टीका पड़ चुका है। जिसमें 15,44,703 लोगों को पहला तथा 5,10,809 लोगों को दूसरे डोज का टीका लग चुका है। जिले की कुल लक्षित टीकाकरण के लिए आबादी 23,62,057 है।

Comments