अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के वीरेंद्र कुमार जालान को "मंच गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया

 अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के वीरेंद्र कुमार जालान को  "मंच गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया


                     बिरेन्द्र जालान


रिपोर्ट ,सिद्धान्त गुप्ता/ मोतिहारी


अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का 37 वें स्थापना सप्ताह को मनाते हुए आज रविवार को बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से मारवाड़ी युवा मंच मोतिहारी शाखा द्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  वीरेंद्र कुमार जालान को मंच गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको सम्मानित करने हेतु अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, सचिव कुणाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विपुल जालान, नि0 अध्यक्ष अनिरुद्ध लोहिया, पूर्व अध्यक्ष रवि केजरीवाल, राकेश राजगढ़िया, सचिन जैन, अभिषेक अग्रवाल आदि उपस्थित थे। जालान ने मारवाड़ी युवा मंच के वर्तमान कार्य कलापों से संतुष्टि जाहिर करते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं भी दीं। जानकारी अनिरुद्ध लोहियानि0 अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच ने दी।

Comments