ब्रावो फाऊंडेशन ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की दी आर्थिक सहायता - फेरीवाले भोला गुप्ता की पिछले दिनों पटना में ईलाज के दौरान हुई थी मौत।
ब्रावो फाऊंडेशन ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की दी आर्थिक सहायता
- फेरीवाले भोला गुप्ता की पिछले दिनों पटना में ईलाज के दौरान हुई थी मौत।
सिद्धान्त गुप्ता / मोतीहारी।
ब्रावो फाऊंडेशन ने सोमवार को तुरकौलिया निवासी स्व. भोला गुप्ता के पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता कर एक बार फिर समाज में बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। ज्ञात हो कि स्व. भोला गुप्ता की मौत पीछले दिनों पटना में ब्रेन हेमरेज के ईलाज के दौरान हो गया था । सोमवार को ब्रावो फाऊंडेशन ने स्व.भोला गुप्ता के पत्नी सुनीता देवी के खाते में एक लाख रुपए भेज दिया ।स्व. भोला गुप्ता अपने परिवार का पालन पोषण कपड़ा का फेरी करके चलाते थे। इनके ईलाज के दौरान भी ब्रावो फाऊंडेशन ने बीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता की थी। ईलाज के दौरान ही इनका देहान्त हो गया था। ब्रावो फाऊंडेशन के मुख्य संरक्षक सह ब्रावो फार्मा के चेयरमैन राकेश पाण्डेय ने इनके देहांत के बाद पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी ताकि उनके दोनो पुत्र प्रदीप कुमार एवम रंजीत कुमार साथ मिलकर अपने पिता के व्यापार को आगे बढ़ाए व अपने परिवार का भरण पोषण सही तरीके से कर सके। ब्रावो फाऊंडेशन के मुख्य संरक्षक राकेश पाण्डेय ने लंदन से दूरभाष पर बताया कि इस प्रकार का समाज में सहयोग कर उन्हे आत्म संतुष्टि मिलती है और वे चाहते हैं कि समाज में हर व्यक्ति को एक दूसरे का ख्याल रखना चाहिए। मौके पर फाऊंडेशन के शैलेन्द्र मिश्र बाबा, रविकेश मिश्रा, विनय कुमार, प्रकाश मिश्रा, आर एस राहुल, वीरेन्द्र प्रसाद साहू, उपेंद्र पटेल, नवीन सिंघानिया के साथ साथ दीनानाथ प्रसाद, मनीष गुप्ता, राजू साह, योगेंद्र प्रसाद, कुणाल कुमार, केदार प्रसाद, बैद्यनाथ प्रसाद इत्यादि मौजूद थे,जानकारी शैलेन्द्र मिश्र बाबा ने दी।
Comments
Post a Comment