गांधी उद्यान महात्मा गांधी के प्रतिमूर्ति के समक्ष सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी द्वारा नगर भ्रमण जागरूकता रैली निकाली गई
गांधी उद्यान महात्मा गांधी के प्रतिमूर्ति के समक्ष सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी द्वारा नगर भ्रमण जागरूकता रैली निकाली गई
सिद्धान्त गुप्ता/ मोतिहारी
आज महात्मा गांधी के सहादत दिवस पर दूषित हो रहे वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए, गांधी उद्यान महात्मा गांधी के प्रतिमूर्ति के समक्ष सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी द्वारा नगर भ्रमण जागरूकता रैली निकाली गई! कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र जालान ने की और अतिथियों द्वारा गांधीजी की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प समर्पित किया गया सबसे पहले इस अवसर पर पधारे सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुमन सौरभ यादव जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अनुराग कौशल, मुख्य अतिथि गांधी अनुवाई श्री बृजकिशोर सिंह का अंग वस्त्रों से स्वागत किया गया! सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुमन सौरभ ने कहा कि प्रदूषित होता जा रहा पर्यावरण मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा पैदा करता जा रहा है यही वजह है कि प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है जिससे कई तरह की बीमारियां होने की संभावना है! जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौशल ने उपस्थित कई संगठन के पदाधिकारियों रैली में सम्मिलित लोगों को बताया कि सिटीजन फोरम दूषित पर्यावरण के प्रति लगातार कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक कर सराहनीय कार्य कर रहा है हम लोग सप्ताह में एक दिन वाहन ना चला कर बहुत हद तक इस पर काबू पा सकते हैं मुख्य अतिथि ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि आज गांधी जी के शहादत दिवस पर आज भी गांधी जी के संदेश याद करने की जरूरत है उनके स्वच्छता के सपनों को साकार करते हुए हमें अपने आसपास साफ-सफाई कर स्वयं स्वच्छ रहने की जरूरत है । ई-रिक्शा पर पर्यावरण संदेश स्लोगन, होडिंग लगाकर साइकिल, मोटरसाइकिल रैली को सदर अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया, रैली का नेतृत्व कार्यक्रम संयोजक अंगद सिंह कर रहे थे! रैली गांधी उद्यान से बलुआ चौक, चांदमारी ,जान पुलचौक ,ज्ञान बाबू चौक ,मेन रोड होते हुए सदर अस्पताल में इसका समापन हुआ! धर्म वर्धन प्रसाद, चंदू मिश्रा द्वारा जागरूकता हैंड पंपलेट का वितरण किया गया! कार्यक्रम में सिटीजन फोरम के संरक्षक प्रोफेसर नसीम अहमद,श्रीमती ममता रानी वर्मा ,श्रीमती शशि कला देवी, उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण ,सचिव प्रशांत जयसवाल सह सचिव राम भजन,मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय जयसवाल, रवि कृष्ण लोहिया ,हेमंत कुमार, अभिमन्यु कुमार,अभयअनंत बिंटी शर्मा शशि भूषण कुमार, सतीश टंडन सरोज कुमार मोहम्मद तमन्ना , असलम कई संगठन के लोग उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकले इस जागरूकता रैली का कई जगह नागरिकों ने स्वागत किया।
पर्यावरण के बढ़ते खतरे के तरफ मोतिहारी के नागरिकों के ध्यानाकर्षण के लिए आयोजित इस जन जागरण रैली के संदर्भ में अनेक नागरिकों के उत्साहवर्धक विचार प्राप्त हुए हैं
ReplyDelete