राष्ट्रीय जनता दल अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यालय में कर्पूरी जयंती मनाई गई


राष्ट्रीय जनता दल अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ 
के कार्यालय में कर्पूरी जयंती मनाई गई

सिद्धान्त गुप्ता-/ मोतिहारी

राष्ट्रीय जनता दल अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह भावी मेयर प्रत्याशी मोतिहारी नगरनिगम राकेश रौशन उर्फ पप्पू सहनी के अगरवा स्थित अतिपिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98 वी ज्यंति मनाई गई।




 उक्त अवसर पर पप्पू सहनी ने कहा हमे जन जन के नेता कर्पूरी ठाकुर जी के आदर्शो पर चलने की जरूरत है। जयंती समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अतिपिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शिवलाल सहनी अधिवक्ता ने किया। जबकि संचालन मुमताज अहमद जिला संगठन सचिव ने किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए शिवलाल सहनी अधिवक्ता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के ही नहीं भारत देश के सभी अति पिछड़ों समाज के लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने और उनके सर्वांगीण  विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य किये जो प्रासंगिक है। जिस कार्य को भुलाया नहीं जा सकता है साथ ही आज बिहार में जिस प्रकार से कर्पूरी ठाकुर के अति पिछड़ों का एनडीए सरकार द्वारा आरक्षण को खत्म किया जा रहा है और आरक्षण का प्रतिशत न बढ़ाकर सरकारे आरक्षण में अन्य जाति के लोगों को जोड़कर असली अति पिछड़ों का हक मारी कर रही है ।मौके पर प्रकोष्ठ मोतिहारी प्रखंड अध्यक्ष मोहन सहनी मुखिया, जिला संगठन सचिव मुमताज अहमद, अमरनाथ सहनी, कृष्ण साह, नंदन कुमार,नगर उपाध्यक्ष मोहन यादव,सरताज खान,चंदन सहनी,बीरेन्द्र सहनी,राजु सहनी, सुबोध कुमार बैठा,शम्श आलम , रामबालक प्रसाद, अवधेश गुप्ता, भूषण पासवान, कमलेश सहनी सहित कई प्रकोष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Comments