मोतिहारी जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का हुआ आयोजन

 मोतिहारी जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का हुआ आयोजन 



सिद्धान्त गुप्ता/ मोतिहारी


आज सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति उधान में धूमधाम से मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रजकिशोर ठाकुर ने किया समारोह के उद्धघाटन कर्ता माननीय विधान पार्षद डा खालिद अनवर ने कहा कर्पूरी ठाकुर जैसा होना मुश्किल है। मुख्य अथिति प्रो नसीम अहमद ने कहा की कर्पूरी अपने जीवन मे दाग नही लगने दिया।आयोजक ब्रज किशोर ठाकुर ने कहा की कर्पूरी जैसा सता का संत नही मिलेगा।




उन्हे भारत रत्न मिलना चाहिए। समारोह के संजोयक मो सगीर अहमद ने कहा कि गरीबी की लड़ाई लड़े। समारोह में उपस्थित विशिष्ट अथिति: रमाकांत राकेश, अमरेंद्र कुमार सिंह, मो कैप्टन हामिद, अरुण पासवान, कृष्ण मोहन पांडे, अशोक कुमार हाजरा, कृष्णा ठाकुर, डा उमेश चंद्रा, डा कुमकुम सिन्हा, दीनानाथ प्रसाद, हीरामुनी पासवान, हृदय नारायण नागर, हरिफ सहनी, गौरीशंकर कनौजिया, संजय सिंह, मासूम खा, बबन कुशवाहा, पुण्यदेव सहनी, शंभू यादव, राजेश पासवान, राजेंद्र ठाकुर, मंच संचालन वसील अहमद एवम अरुण पासवान ने किया।

Comments