सीए अमिषा गुप्ता बनी रक्सौल के लड़कियों के लिए रोल मॉडल : - इरादे बुलंद हो और सच्ची लग्न के साथ मेहनत किया जाय तो बड़ा से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है- चौरसिया सर

सीए अमिषा गुप्ता बनी रक्सौल के लड़कियों के लिए रोल मॉडल :

- इरादे बुलंद हो और सच्ची लग्न के साथ मेहनत किया जाय तो बड़ा से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है- चौरसिया सर



विनोद कुमार /रक्सौल संवाददाता 


कहते हैं की इरादे बुलंद हो और सच्ची लग्न के साथ मेहनत किया जाय तो बड़ा से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है | इसे सही साबित करके दिखाया है रक्सौल के प्रमोद गुप्ता और किरण देवी की पुत्री अमिषा गुप्ता ने, CA जैसे कठिन परीक्षा को पास करके | आज पूरा रक्सौल क्षेत्र अमिषा गुप्ता पर गर्व कर रहा है और उसे बधाइयाँ दे रहा रहा है | 



अमिषा गुप्ता रक्सौल में चौरसिया कामर्स पॉइंट से चौरसिया सर के मार्ग दर्शन में 12वी की तैयारी की थी और 12वी बोर्ड की परीक्षा में जिले में टॉप टेन में स्थान दर्ज किया था | अमिषा के गुरु चौरसिया सर ने अमिषा को अपने संसथान में बुलाकर उसे सम्मानित करना अच्छा समझा इसलिए आज दिनांक 19.02.2022 को लगभग 150 छात्र और छात्राओं तथा शिक्षक एव अभिभावक के समक्ष अमिषा को प्रसष्टि पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया | अमिषा के माता पिता को भी शॉल ओढा कर सम्मानित किया गया और बधाइया दी गई | और एक छोटे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मंच सञ्चालन बढ़ी खूबसूरती और शेरो सायरी के साथ जेया सर ने किया | जेया सर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुवे बीच बीच में बच्चों को कामयाबी के गुर भी सिखाये |



छात्र छात्राओं ने अमिषा से बहुत सरे सवाल पूछे और अमिषा ने बड़ी अच्छे ढंग से सबका जवाब दिया और CA की तैयारी के टिप्स बताये | मौके पर उपस्थित शिक्षक श्री मनोज कुमार पाण्डेय, रजनीश कुमार यादव, चन्दन कुमार चौरसिया, रितेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार पटेल, मनीष कुशवाहा अमित चौरसिया और अन्य लोगों ने बच्चों को संबोधित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की | 

अंत में चौरसिया सर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात् कार्यक्रम को समाप्त किया गया |

Comments

  1. बहुत ही सुन्दर न्यूज

    ReplyDelete

Post a Comment