कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में स्कूली बच्चे भी होंगे टीकाकृत
कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में स्कूली बच्चे भी होंगे टीकाकृत
-12 वर्ष तथा उससे ऊपर के सभी बच्चों को लगेगा टीका
वैशाली, 27 जून।
जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा वैशाली समाहरणालय सभागार में वैशाली जिला के निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों व प्राचार्य के साथ टीकाकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें जिला अधिकारी ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड टीकाकरण का महा आभियान आज से शुरू किया जा रहा है। इस बार 12 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके सभी बच्चों को टीका लगाया जाना है चाहे वह सरकारी विद्यालय में नामांकित है अथवा निजी विद्यालयों में । सभी को टीका लगाया जाना है । इसके लिए सभी विद्यालय जरूरी तैयारी कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि 12 से 14,15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों की अलग-अलग श्रेणी बना लें ताकि अनुसरण में कोई परेशानी ना हो । सभी विद्यालयों में 1 शिक्षक स्कूल कर्मी को इस कार्य के लिए नोडल बनाया जाए । वही डेडिकेटेड रूप से टीकाकरण के कार्य को संपादित करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी विद्यालयों के चिह्नित नोडल व्यक्ति का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लें। जिसमें सभी जरूरी सूचनाएं साझा की जा सके और उस के माध्यम से अनुसरण भी किया जा सके। सभी विद्यालयों में नामांकन पंजी के अनुसार 12 से 14, 15 से 18 आयु वर्ग के छात्रों की संख्या के आधार पर अलग-अलग लक्षित कर लिया जाए। बच्चों का टीकाकरण स्कूलवार किया जाए,। मेडिकल टीम की उपलब्धता के अनुसार टीकाकरण किया जाए। टीकाकरण के समय के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रार्थना के समय मेडिकल टीम विद्यालय प्रांगण में टीकाकरण का कार्य कराए या वर्ग के समय कराया जाए। सभी विद्यालय प्रतिदिन यह प्रतिवेदन देंगे कि उनके यहां कितना-कितना को टीका लगा और अभी तक कितने को टीका लगाया जाना शेष है। सभी विद्यालय प्रबंधन इस कार्य को गंभीरता से लेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों का अनुसरण हो जाता है परंतु निजी विद्यालयों का नहीं हो पाता। इसलिए यह जरूरी है कि टीकाकरण संबंधी प्रतिवेदन सभी विद्यालयों से लिया जाए। इस अवसर पर उपस्थित सिविल सर्जन ने कहा कि टीका की कमी नहीं होगी और अगले कुछ दिनों में सभी को टीका लगा लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण का कार्य पूर्ण कराने में जो विद्यालय अग्रणी रहेंगे उन्हें कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोविड का केस बढ़ रहा है इसको देखते हुए टीकाकरण में सभी का सहयोग अपेक्षित है। अगर कोई समस्या है तो उसे अभी यहीं पर बता दिया जाए। जरूरी हो तो विद्यालयों में पीटीएम (पैरंट टीचर मीटिंग )करा ली जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में मास्क लगाना अनिवार्य किया जाए। इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अस्पताल उपाधीक्षक, डीपीएम स्वास्थ्य एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment