तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीड्स के मनोज कुमार झा सम्मानित
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीड्स के मनोज कुमार झा सम्मानित
- धूम्रपान मुक्त जिला घोषित होने पर मुजफ्फरपुर को मिला सम्मान
मुजफ्फरपुर, 24 जून। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला के सीड्स के कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार झा को जिलास्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। जिले के समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आशुतोष दिवेदी, सिविल सर्जन उमेश चन्द्र झा ने अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया। ज्ञात हो कि हाल ही में मुजफ्फरपुर को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित किया गया है। इसके लिए मनोज कुमार झा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मनोज कुमार झा ने बताया कि यह कार्य मुश्किल था, लेकिन इसके लिए जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया गया। पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स आदि लगाए गए। इसी का परिणाम है कि मुजफ्फरपुर जिला को धूम्रपान मुक्त घोषित किया गया। मनोज कुमार झा ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
तंबाकू नियंत्रण के लिए चलायी जा रही गतिविधियां:
विभिन्न जिलों में सर्वे किया गया था, इसमें मुजफ्फरपुर को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित किया गया था। जिसके आधार पर यह सम्मान दिया गया।
सिगरेट, गुटखा समेत तमाम तंबाकू पदार्थ प्लास्टिक में पैक होते हैं, जिसे रिसाइकल नहीं किया जा सकता है। पर्यावरण पर हर रोज हजारों टन तंबाकू उत्पाद प्लास्टिक अपशिष्ट कचरा पर्यावरण पर बोझ बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार के द्वारा सीड्स के तकनीकी सहयोग से तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में कई तरह की गतिविधियां चलायी जा रही हैं। तंबाकू सेवन से होने वाले सेहत को नुकसान व शरीर पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य भर में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022 ली गई थी शपथ:
गैरसंचारी पदाधिकारी डॉ शिवशंकर ने कहा कि धुम्रपान सेवन करने वाले व्यक्ती पर जुर्माना लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि तंबाकू को लेकर स्वास्थ्य विभाग का योगदान रहा और मुजफ्फरपुर जिले को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित होने में सफलता प्राप्त की।
Comments
Post a Comment