ऑफिस की छोटी गलतियां, कोविड को दुबारा दे सकती हैं निमंत्रण
ऑफिस की छोटी गलतियां, कोविड को दुबारा दे सकती हैं निमंत्रण
- अपना वैक्सीनेशन जरूर करवाएं
- ऑफिस में बेवजह सतहों को न छूएं
मुज़फ़्फ़रपुर, 23 जून । कोरोना से पूर्णतः पाबंदी हटाने के बाद फिर से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में ऑफिस ऐसी जगह है जहां संक्रमण का प्रसार तेजी से हो सकता है। डब्ल्यूएचओ ने भी इसी बारे में एक पोस्टर जारी करते हुए हमसब को सचेत किया है। ऑफिस जा रहे लोगों को विशेष सावधानियां बरतते रहने की आवश्यकता है। हमें कभी भी यह नहीं भूलना चाहिए कि सिर्फ कोरोना के मामले कम हुए हैं। वायरस हमारे बीच अब भी मौजूद है।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दोबारा ऑफिस जा रहे लोगों को लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहना चाहिए। इसमें बरती गई कोई भी लापरवाही दोबारा संक्रमण की स्थिति को तेजी से बढ़ा सकती है। कोरोना के जिस तरह से नए वैरिएंट्स सामने आए हैं ऐसे में इनसे सुरक्षित रहने के लिए सभी लोगों को लगातार बचाव के उपाय करते रहना आवश्यक है।
छह बिहेवियर को रखें नियमित -
डब्ल्यूएचओ का पोस्टर कहता है कि ऑफिस जाने के बाद भी हमें कोरोना संक्रमण की संभावना को न भूलते हुए छह मुख्य बातें हमेशा यााद रखनी चाहिए। जिसमें अच्छी तरह से मास्क लगाना, हाथों को नियमित रूप से धोना, एक दूसरे से नियत दूरी बनाए रखना, ऑफिस में बेहतर वेंटिलेशन की सुविधा बनाए रखना तथा सबसे जरूरी बात कोविड के खिलाफ खुद को वैक्सीन का सुरक्षात्मक उपाय अपनाना।
ऑफिस में मास्क पहनकर रहें-
कोरोना संक्रमण दर में बढ़ोतरी के बाद भी हमारे ऑफिस लगातार खुले हैं और हम निःसंकोच अपने काम कर रहे हैं। ऑफिस के काम से ही हमें बाहर भी जाना होता है। ऐसे में कोरोना से बचाव को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों में कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए। ऑफिस में चूंकि लोग इकट्ठा होते हैं ऐसे में सभी लोगों को मास्क पहनकर रखना चाहिए। मास्क का उपयोग करके कोरोना के संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।
हाथों की सफाई जरूरी-
घर के एकांत माहौल से निकलकर एक बार फिर से लोगों के बीच जाने और उनसे मिलने से कोरोना का प्रसार बढ़ सकता है। ऑफिस के दौरान कई चीजों को हम लगातार छूते रहते है, इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसी चीजें जो लगातार बहुत से लोगों को संपर्क में रहती हों उन्हें छूने के बाद हाथों की सफाई या सेनेटाइज करना बिल्कुल न भूलें। कोरोना का वायरस सतह पर काफी देर तक रह सकता है। ऐसे में इससे बचे रहने के लिए हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
Comments
Post a Comment