नीलकण्ठ आइवीएफ द्वारा मेडिकल कैम्प का हुआ आयोजन
- निःसन्तानता का है इलाज- डॉ रूबी कुमारी
ब्यूरो / पूर्वी चम्पारण
मोतिहारी में टाउन थाना के सामने शुक्रवार को हरिराम क्लीनिक में नीलकण्ठ आइवीएफ द्वारा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है ,जिसमें 20 से ज्यादा निःसन्तान दंपत्तियों को डॉ रूबी कुमारी द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया।डॉ रुबी ने बताया कि निसंतान दंपत्ति को मोतिहारी के नीलकण्ठ आइवीएफ केंद्र में इलाज की सुविधाएं मुहैया कराई जाती है जिसके फलस्वरूप उन्हें संतान की प्राप्ति होती है।
नीलकण्ठ आईवीएफ के बिहार हेड- मुकेश शुक्ला ने बताया कि
लोग संतान की चाहत में हर तरह के उपाय और तरीके आज़मा लेते हैं लेकिन इससे उन्हें जब फायदा नहीं होता। ऐसे मे निसंतान दंपत्तियों आइवीएफ द्वारा संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
- जीवनशैली और खान-पान में बदलाव है ज़रूरी;
डॉ सोनाली गुप्ता ने बताया कि हॉर्मोन असंतुलन और महावारी के चक्र के असंतुलन के कारण मोटापा बढ़ना, या अन्य कारणों से
गर्भधारण नहीं हो पाता तो ऐसे में आईवीएफ ही सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने बताया कि आईवीएफ से जन्मे बच्चे भी
सामान्य बच्चों जैसे ही होते है।


Comments
Post a Comment