आयुष चिकित्सकों ने किया कार्य का बहिष्कार

वैशाली। राज्य संघ के आह्वान पर वैशाली जिले के सभी आयुष चिकित्सकों ने सोमवार को कलम बंद हड़ताल के समर्थन में कार्य बहिष्कार किया।  इसकी सूचना सिविल सर्जन एवं जिलाधिकारी वैशाली को पूर्व में दी जा चुकी थी। कार्य बहिष्कार का मुख्य वजह 3270 आयुष चिकित्सकों की नियमित बहाली में होने वाली अनावश्यक देरी की जा रही है। ज्ञात हो कि वर्ष 2020 में 3270 आयुष चिकित्सकों के लिए विज्ञापन निकाली गई थी। जिसकी कॉउंसलिंग फरवरी 2022 में पूरी कर ली गई थी। सोमवार को हुए कार्य बहिष्कार में जिले के सभी आयुष चिकित्सक शामिल थे,  साथ में जिला स्वास्थ समिति में शामिल होने वाले चिकित्सक डॉ अशोक कुमार डॉ मुकेश पंकज एवं डॉक्टर प्रकाश कुमार अमर भी शामिल थे।

Comments