नियमित टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना जरूरी : डॉ रंजीत

- नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए हुई बैठक, दिए गए कई दिशा-निर्देश

मोतिहारी। जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में  नियमित टीकाकरण के बढ़ावा हेतु मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसीएमओ डॉ रंजीत राय ने नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देते हुए इसके लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करना जरूरी है। 

रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए जरूरी है टीकाकरण-

डीआईओ डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने बताया कि नवजात की रोग.प्रतिरोधक क्षमता समेत अन्य देखभाल को लेकर नियमित टीकाकरण जरूरी होता है। इससे बच्चों के शरीर की रक्षा होती है । नियमित टीकाकरण के तहत जिले में अब तक लगभग 85 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हो सकी है। जिसमें और  सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण नहीं कराने वाले बच्चों के बीमार होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे बच्चे बार. बार बीमार होकर कमजोर व कुपोषित हो जाते हैं जिसका असर उनके शरीर एवं मन पर पड़ता है।

सुरक्षा के लिए ये टीके लगवाने होते हैं जरूरी-

बच्चे के जन्म लेते ही उन्हें ओरल पोलियो, हेपेटाइटिस बी, बीसीजी


डेढ़ महीने बाद, ओरल पोलियो.1, पेंटावेलेंट.1, एफआईपीवी.1, पीसीवी.1, रोटा.1

ढाई महीने बाद, ओरल पोलियो.2, पेंटावेलेंट.2, रोटा.2

 

साढ़े तीन महीने बाद ओरल पोलियो.3, पेंटावेलेंट.3, एफआईपीवी.2, रोटा.3, पीसीवी.2

 

नौ से 12 माह में, मीजल्स.रुबेला 1, जेई 1, पीसीवी.बूस्टर, विटामिन ए 


16 से 24 माह में . मीजल्स.रुबेला 2, जेई 2,बूस्टर डीपीटी, पोलियो बूस्टर, जेई 2

Comments