- *ब्रिज कोर्स जल्द करवाने के साथ प्रधान शिक्षक बहाली में नवनियुक्त शिक्षकों को दें मौका - जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार*

 *संघर्षशील शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिए ज्ञापन*



- *ब्रिज कोर्स जल्द करवाने के साथ प्रधान शिक्षक बहाली में नवनियुक्त शिक्षकों को दें मौका - जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार*

सिद्धान्त गुप्ता/ मोतिहारी

 : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार के सभी 38 जिला में संघर्षशील शिक्षक संघ के तत्वाधान में जिला शिक्षा मुख्यालय पर पदाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराने हेतु आज पूर्वी चम्पारण जिला संघर्षशील शिक्षक संघ के तत्वाधान में जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराने के लिए नवनियुक्त शिक्षकों की संघर्षशील शिक्षक संघ जिला कमेटी की टीम ने ज्ञापन देकर निम्न मांगों के समर्थन में अपनी मांग रखी जिसके अंतर्गत 1)ब्रिज कोर्स जल्द से जल्द करवाने के लिए ठोस कदम उठाने ,2) प्रधान शिक्षक बहाली में नवनियुक्त शिक्षकों को मौका दिए जाने, 3) तीन साल सेवा निरंतरता की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी नवनियुक्त शिक्षकों को स्थानांतरण में मौका दिये जाने, 4) नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति की तिथि से ग्रेड पे का लाभ दिए जाने एवं 5) सेवा पुस्तिका संधारण हेतु प्रत्येक बीआरसी पर कैंप का आयोजन किए जाने के संबंध में महाशय को अवगत कराना है उक्त ज्ञापन को जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अगुवाई में जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय को दिया गया तथा समस्याओं से अवगत कराया गया  उक्त अवसर पर नवनियुक्त  शिक्षक साथियों ने एक मीटिंग का आयोजन भी किया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार  ने किया मौके पर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों की समस्याएं निरंतर बरकरार है उक्त समस्याओं को लेकर हम अपने जिला के शिक्षा पदाधिकारी महोदय से गुहार लगाने के लिए आज एकजुट हुए हैं जैसा कि 38 जिला में आज ही के दिन संगठन के बैनर तले ज्ञापन दिया जाना तय है उसी के अंतर्गत बक्सर ने भी आज जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया उक्त अवसर पर जिला संयोजक विजय कुमार सुनील कुमार  विनय कुमार रविन्द्र शर्मा त्रिभूअन कुमार उपस्थित रहे

Comments