*हमारी संगठन लगातार संघर्षशील 5 वर्षों से अपनी सामाजिक भुमिका अदा कर रही है: अतिकुर रहमान*
हिंदुस्तान आवाम वॉइस एंड आर्गेनाइजेशन के स्थापना दिवस पर मजदूरों के बीच मिठाई किया गया वितरण।
विनोद कुमार/ पूर्वी चम्पारण
हिंदुस्तान आवाम वॉइस एंड आर्गेनाइजेशन के संघर्षशील पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गरीब मजदूरों के बिच मिठाई वितरण करके मनाया गया स्थापना दिवस। पूर्वी चम्पारण अंतर्गत मोतिहारी शहर के बापूधाम स्टेशन, बलुवा चौक, बंजरिया, सिंघिया गुमटी, जानपूल चौक, ज्ञान बाबू चौक, गांधी चौक पर मजदूरों के बीच किया मिठाई किया गया वितरण। संगठन के प्रशासनिक अध्यक्ष अतिकुर रहमान ने बताया कि हमारी संगठन लगातार 5 वर्षों से सामाजिक कल्याण में जैसे बाढ़ आपदा लोगों के बीच सूखे खाना वितरण करना हो, ठंडी के मौसम में कंबल वितरण करना हो, नौंजवानों को सामाजिक कार्यों के लिए तैयार करना हो, कोरोना के दौर में जरूरतमंद मजदूर परिवारों के बीच राशन मुहैया करना हो, ग्रामीण परिवेश के मैट्रिक छात्रों छात्रवृत्ति के तहत फ्री पढ़ाई मुहैया कराना हो, इन सभी कार्यों में हमारी संगठन लगातार संघर्षशील 5 वर्षों से अपनी सामाजिक भूमिका अदा कर रही है।इस मौके पर संगठन उप अध्यक्ष अदनान रहमत, संगठन महासचिव शाहिद इकबाल, रिजवान आलम सहित संगठन के अन्य अधिकारी मौजूद थें।

Comments
Post a Comment