चमकी को धमकी से ही होगा स्वस्थ्य सीतामढ़ी जिले का निर्माण: डॉ रविंद्र यादव
ग्लूकोज के महत्व को समझाया:
डॉ रविंद्र कुमार यादव ने चमकी को धमकी कार्यक्रम के तहत छात्राओं को ग्लूकोज के महत्व पर जानकारी दी। डॉ यादव ने छात्राओं को समझाया कि जिस प्रकार वाहन को ईंधन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार हमारे शरीर को ग्लूकोज की पूर्ति के लिए खाना जरूरी है। इसकी कमी से हमारा शरीर सुस्त और काम करना धीरे-धीरे बंद कर देता है। यही हाल चमकी के उन बच्चों में होता है जो रात को खाना नहीं खाते हैं। उनके अभिभावक सुबह चार बजे के आसपास उन्हें हिलाकर जगाएं।
चमकी को धमकी के लिए तैयार है जिला:
डॉ यादव ने बताया कि चमकी को धमकी के लिए जिला पूरी तरह तैयार है। प्रखंड स्तर पर दो बेड के चमकी वार्ड की स्थापना की गई है, जहां 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं। परिवहन के लिए पंचायत स्तर पर वाहनों को टैग किया गया है। प्रत्येक प्रखंड और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना हुई है। एसओपी के अनुसार सारी दवाएं और उपकरण भी मौजूद है। कार्यक्रम में करीब 200 छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।
Comments
Post a Comment