सर्वजन दवा सेवन (फाइलेरिया उन्मूलन) कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समन्वय समिति की बैठक संपन्न
शिवहर। जिले में आगामी 10 फरवरी से आयोजित होने वाले सर्वजन दवा सेवन (एमडीए, आईडीए) कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समन्वय समिति की बैठक जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रणनीति एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा आई ई सी सामग्रियों का लोकार्पण किया गया एवं प्रशस्ति पत्र वितरण
बैठक में जिला पदाधिकारी ने आई ई सी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) सामग्रियों का लोकार्पण किया। साथ ही, रात्रि रक्त पट संग्रह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 लैब टेक्नीशियन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में दो वर्ष से अधिक सभी व्यक्तियों (गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर) को डी ई सी, एलबेंडाजोल एवं 5 वर्ष से ऊपर के को निर्धारित लंबाई के अनुसार आइवरमैक्टिन दी जाएगी।
10 फरवरी से 14 दिन तक घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा खिलाएंगे। 3 दिन स्कूलों बूथ लगाकर दवा खिलाई जाएगी। दवा सेवन के बाद कुछ लोगों को हल्का सिर दर्द, चक्कर या उल्टी जैसी आंशिक ड्रग रिएक्शन हो सकता है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क रहेगा और रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन सभी प्रखंडों में किया गया है।
शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश:
जिला पदाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी अधिकारियों को शत-प्रतिशत जनसंख्या को दवा सेवन से आच्छादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उल्लेखित दवाइयों का सेवन साल में एक बार सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान लगातार 5 वर्ष करने से फाइलेरिया से बचा जा सकता, इसलिए इस कार्यक्रम को पूरी निष्ठा से लागू किया जाना चाहिए।
बैठक में सिविल सर्जन, डीडीसी, विशेष कार्य पदाधिकारी, डीपीआरओ, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment