जिले में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत टीकाकरण की हुई शुरूआत
- एचपीवी टीका बच्चेदानी के मुँह के कैंसर से करता है बचाव
- पहले राउंड में 740 लड़कियों को दिया जाएगा टीका
मोतिहारी। बिहार में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना की शुरूआत के साथ ही आज जिले के सदर अस्पताल स्थित एमसीएच भवन के टीकाकरण काउंटर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के देखरेख में टीकाकरण की शुरुआत की गईं है। इस योजना के तहत 9 से 14 साल की लड़कियों को बच्चेदानी के मुँह के कैंसर से बचाव लिए मुफ्त में एचपीवी वैक्सीन दी जा रहीं है। आज यह वैक्सीन कस्तूरबा विधालय, नवोदय, एमजे के, जेएमएस छतौनी विद्यालय के छात्राओं को हेड नर्स मीरा सिन्हा, सुप्रिया कुमारी द्वारा दी जा रहीं है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा की यह वैक्सीन 98 प्रतिशत तक सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है। बच्चियों को सर्वाइकल यानी बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से सुरक्षित करने के लिए इसे लेना आवश्यक है। वहीं सीएस डीआईओ, ने कहा की पहले राउंड में 740 लड़कियों को टीका दिया जाएगा। मौके पर नोडल चिकित्सक डॉ मोहसिन हकीम ने बताया की महिलाओं को होने वाले कैंसर में से 17 प्रतिशत को बच्चेदानी के मुंह का कैंसर होता है। इससे मृत्युदर बहुत अधिक है। ऐसे में राज्य सरकार ने निशुल्क एचपीवी टीका लगवाने का बेहतरीन निर्णय लिया है। एचपीवी की दो डोज देने से 98 प्रतिशत तक बचाव होता है। मौके पर सीएस डॉ रविभूषण श्रीवास्तव, डीआईओ डॉ शरत चंद्र शर्मा, डीएस डॉ विजय कुमार, नोडल डॉ मोहसिन हकीम व अन्य लोग उपस्थित थें।
Comments
Post a Comment