रोगी हितधारक मंच के सदस्यों ने किया योग

- योग दिवस पर फाइलेरिया पर फैलाई जागरूकता

वैशाली। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेंदुआरी, थाथन, कुतुपुर राजौली पर शनिवार को विश्व योग दिवस का सीएचओ और रोगी हितधारक मंच के द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचओ रितिका कुमारी, प्रिय नंदन कुमार, मुकेश चाहर और एएनएम, आशा, फलेरिया मरीज, जीविका और वार्ड मेंबर भाग लिए। सीएचओ और रोगी हित धारक मंच के सदस्यों ने योगा करके बीमारी से छुटकारा पाने की विधि बताई। सीएचओ ने बताया कि फलेरिया बीमारी के तकलीफ को योगा करके काम किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने फाइलेरिया मरीजों को व्यायाम करके बताई।

Comments