यक्ष्मा रोगी खोज एवं इलाज में टीबी चैंपियन की भूमिका महत्वपूर्ण
सीतामढ़ी। रुन्नी सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इंपैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट द्वारा टीबी चैंपियन का प्रशिक्षण किया गया। संचारी रोग पदाधिकारी डॉक्टर जेड जावेद ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीबी चैंपियंस की भूमिका अहम है।
डॉ जावेद ने टीबी चैंपियंस को संदेश देते हुए कहा की "टीबी चैंपियंस अपने अनुभव को साझा कर अपने समाज में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैला सकते हैं। टीबी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियां को दूर कर सकते हैं, उनके जांच और इलाज से संबंधित जानकारी दे सकते हैं, उनके मनोबल को मजबूत बना सकते हैं। इस प्रकार आप अपने गांव, समाज, पंचायत और अपने सीतामढ़ी जिले को टीबी मुक्त बना सकते हैं। निक्षय मित्र बनाने मे भी आप अपने मुखिया और गांव के प्रतिवेशी से बात कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त संचारी रोग पदाधिकारी के द्वारा यह सूचना भी दी गई की एक नवंबर 2024 से टीबी मरीज को प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत ₹500 की जगह ₹1000 प्रति माह दी जा रही है।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान टीबी चैंपियन को टीबी से संबंधित विशेष जानकारी और गतिविधि करवाई गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी चैंपियंस के द्वारा टीबी उन्मूलन कार्य में अपना योगदान देने की संकल्प दी गई।
मौके पर डॉ रजनी सिंहा एमओआईसी, रंजय कुमार डीपीसी, रंजीत कुमार एसटीएस, गिरीनंद मिश्रा एसटीएलएस, लेखपाल रंजन शरण, केएचपीटी से हारून रशीद, सोमनाथ झा, रोशन कुमार सहित टीबी चैंपियन उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment