परिवार नियोजन अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला सह समीक्षात्मक बैठक आयोजित

-मिशन परिवार विकास अभियान के सफल संचालन पर जोर

-07 से 26 सितंबर तक चलेगा विशेष परिवार नियोजन अभियान

-आशा एवं प्रखंड स्तर पर निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

मुजफ्फरपुर। मिशन परिवार विकास अभियान के तहत शनिवार को जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ परिवार नियोजन कार्यशाला-सह-समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्घाटन सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिव डॉ सुधीर कुमार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. सलीम जावेद द्वारा किया गया। यह अभियान 07 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए आशा कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित अपेक्षित उपलब्धि (ईएलए) पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रत्येक आशा को 50 कंडोम, 20 माला-एन, 20 छाया, तथा 10 ई-पिल्स वितरित करने का लक्ष्य दिया गया है।

वहीं, प्रखंड स्तर पर 80 महिला नसबंदी, 5 पुरुष नसबंदी, 50 आईयूसीडी तथा 50 अंतरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बेहतर समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

उद्घाटन समारोह में डॉ. सी.के. दास (यक्ष्मा पदाधिकारी), डॉ. संजीव कुमार पाण्डेय (जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी), श्री बिनोद कुमार (जिला लेखा प्रबंधक), श्री राजेश कुमार (जिला डीएमईओ), डॉ. प्रशांत कुमार (प्रभारी जिला सामुदायिक उत्प्रेरक), राजकिरण कुमार (जिला डाटा सहायक), आशा प्रोग्राम से जुड़े पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि, मो. मंजरूर हक, राजीव कुमार सहित पिरामल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments